Skip to main content

यदि आप भी अंडा खाते है तो एक बार इसे जरूर पढ़ें !



दोस्तों अंडे का नाम सुनते है हमारे दिमाग में इसको लेकर बहुत सारे पॉज़िटिव विचार आते है, और आए भी क्यो नही अंडे होते ही है इतने पौष्टिक और गुणकारी। इनमें पोषक तत्वों की मात्र दूसरे खाद्य समग्रियों से कहीं अधिक पाये जाए है। ये हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। यदि आप बढ़िया सेहत बनाना चाहते है तो रोजाना इसका सेवन करना चाहिए। ये तो थे इसके बारे में कुछ सुविचार पर क्या आप अंडे खाने और इससे होने वाले फ़ायदों लाभों के बारे में जानते है। आज हम आपको इस पोस्ट में अंडे खाने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएँगे
अंडा खाने पर शरीर मे होते है गज़ब के फायदे:-
दोस्तों रोजाना अंडा खाने से हमारा वजन नियंत्रित रहता है। एक अंडा खाने से आपका पेट आपको भरा हुआ लगेगा जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते है तथा एक अंडा रोज खाने से पूरे दिन आप तरोताजा महसूस करते है। स्वास्थ्य के लिए अंडा बहुत लाभकारी होता है इससे खाने से त्वचा और बालो में अंडा लगाने कई तरह के फायदे मिलते है। अंडा हमारे बालो को मजबूती प्रदान करता है साथ ही साथ त्वचा को निखरता है, यदि आप इसकी जर्दी को अपने फेस पर फेसपैक के रूप में इस्तेमाल करेंगे तो आपके चेहरे की झुर्रियाँ जड़ से खत्म हो जाती है।
अंडे का जो सफेद भाग होता है, वो प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। अंडे हमारी मांसपेशियों के निर्माण के बहुत लाभदायक होता है, तथा हमारा स्टेमिना भी बढ़ाता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए अंडे का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए, इसके अलावा यदि हम रोजाना अंडा खाएं तो हमारी स्मरणशक्ति मे भी सुधार होता है।
अंडा हड्डियों और दांतो को मजबूती प्रदान करता है। इसमे विटामिन ए प्रचुर मात्र में पाया जाता है जो हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के सहायता करता है। जिन लोगो को मधुमेह, उच्च रक्तचाप या हृदय संबंधी कोई रोग है तो उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा कभी नहीं खाना चाहिए।

Comments

Popular Posts